पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस कार्यालय पौड़ी में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कहा कि मनमोहन सिंह को उनकी आर्थिक सुधारवादी सोच और कल्याणकारी नीतियों के लिए जाना जाता है, उनके नेतृत्व में देश ने कई ऐसे कानून और नीतियां अपनाईं, जिन्होंने लाखों नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाया। इस दौरान युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि यह देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उनके देशहित में अनेक कार्य किए गए। डा. मनमोहन सिंह की सरकार ने हर 6 से 14 साल के बच्चे को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार दिया। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत उन्होंने देश के दो-तिहाई परिवारों को सस्ती दरों पर खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराया। इस मौके पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहित सिंह, ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस कोट विजयदर्शन बिष्ट, प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस आशीष नेगी, गणेश थपलियाल, जिला सचिव युवा कांग्रेस सोनू मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *