पछुवादून में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

Spread the love

विकासनगर। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर पछुवादून में राजनैतिक और सामाजिक संगठनों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। शहर कांग्रेस कमेटी ने तिलक भवन में पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल में देश को ऊंचाइयों पर पहुंचाया। कांग्रेस शहर अध्यक्ष कितेश जायसवाल ने कहा कि मनमोहन सिंह अर्थशास्त्री होने के साथ ही कुशल प्रशासक भी थे। वित्त मंत्री रहते हुए उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती दी। उदारीकरण की नीति से ही आज देश विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शुमार है। कहा कि राजनैतिक दांव पेंच से दूर रहने के बावजूद उन्होंने दस साल तक देश की बागडोर संभाली। प्रदेश सचिव विकास शर्मा ने कहा कि जब देश की वित्तीय हालत सबसे खराब दौर में पहुंच गई थी, तब मनमोहन सिंह ने वित्त मंत्री का पद संभाला और जनता को किसी परेशानी में डाले बगैर अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाए। कहा कि साल 1991 की उद्योग नीति आज स्कूल, कॉलेज के पाठ्यक्रमों में शामिल है, जिससे छात्र अर्थशास्त्र का ज्ञान ले रहे हैं। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष अभिनव ठाकुर, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय किशोर महेंद्रू, पूर्व शहर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश, सुरेंद्र शर्मा, धीरज बॉबी नौटियाल, संजय जैन, संयम जैन, नईम अहमद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *