कर्मवीर जयानंद भारतीय को दी श्रद्धंजलि

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: शैलशिल्पी विकास संगठन की ओर से उत्तराखंड रत्न से सम्मानित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कर्मवीर जयानंद भारतीय की 142-वीं जयंती बनाई गई। इस दौरान सदस्यों ने जयानंद भारतीय को याद करते हुए सदैव उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
सोमवार को सिम्मलचौड़ स्थित कर्मवीर जयानंद भारतीय स्मृति संगठन के कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संगठन के महासचिव विकास कुमार आर्य ने कहा कि जयानंद भारतीय ने देश की स्वतंत्रता के लिए छह बार की जेल यात्रा की थी। मानवता व सामाजिक समानता के लिए उन्होंने आजीवन संघर्ष किया। भारतीय ने आर्य समाज के माध्यम से पाखंडो अंधविश्वास पर भी जमकर प्रहार किया। उन्होंने शिल्पकार समाज को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया। जयानंद भारतीय ने शिल्पकार समाज के स्वाभिमान के प्रतीक डोली-पालकी जैसे प्रसिद्ध आंदोलन का कुशल नेतृत्व भी किया। कहा कि समाज को बेहतर दिशा देने के लिए दिन गए जयानंद भारतीय के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व ग्राम प्रधान अनिल कुमार, विनीता भारती, विनोद कुमार, सतेंद्र खेतवाल, अरूण कोटला, हर्ष कुमार, शिव कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *