साहित्यकार शेखर जोशी को दी श्रद्घांजलि

Spread the love

पिथौरागढ़। प्रसिद्घ साहित्यकार शेखर जोशी को विभिन्न संगठनों ने श्रद्घांजलि दी। वक्ताओं ने कहा उन्होंने कई कालजयी साहित्य की रचना की। हिंदी साहित्य के लिए उनके उल्लेखनीय व अतुलनीय योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। जिले के विभिन्न संगठनों ने नगर पालिका सभागार में एक कार्यक्रम कर स्व़ शेखर जोशी को श्रद्घांजलि दी। लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। वक्ताओं ने कहा स्व. जोशी ने कोशी का घटवार, दाज्यू, बदबू सहित कई कालजयी साहित्य की रचना कर हिंदी साहित्य को नई दिशा देने का काम किया। कहा वे बड़े सहज व सरल साहित्यकार थे। हिंदी साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान वक्ताओं ने उनकी कुमाउंनी कविताओं का पाठ भी किया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार बीडी कसनियाल, साहित्यकार प्रेम पुनेठा, शिक्षक चिंतामणि जोशी, उमेश जोशी, गोविंद कफलिया, आशा सौन, नीरज जोशी, दीपक कापड़ी, विनोद उप्रेती सहित कई लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *