गदरपुर में शहीद ऊधम सिंह को दी गयी श्रद्घाजंलि

Spread the love

रुद्रपुर। जलियावाला बागकांड के क्रांतिकारी शहीद ऊधम सिंह को बुध बाजार में ऊधम सिंह कांबोज स्मारक समिति में श्रद्घांजलि दी गयी। इस दौरान टेक चंद कंबोज ने कहा वर्ष 1919 की वैशाखी पर अंग्रेजी साम्राज्य के दौरान जलियांवाला कांड अमृतसर में जनरल डायर द्वारा निहत्थे सैकड़ों लोगों की हत्या किए जाने का बदला शहीद उधम सिंह ने 21 वर्ष बाद लंदन जाकर लिया। इसके बाद उन्हें फांसी की सजा दी गई थी। उनकी शहादत पर देशवासी गर्व के साथ उन्हें नमन करते हैं। यहां भाजपा नेता रविंद्र बजाज, पूर्व पालिका अध्यक्ष सुरेश कंबोज, हरिचंद कंबोज, राकेश कंबोज, पं़ ताराचंद शर्मा, ओम प्रकाश कम्बोज, सतनाम दास रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *