दिल्ली कार धमाके में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें दिल्ली लाल किले में कार धमाके में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
मंगलवार को जिलाध्यक्ष विनोद डबराल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकत्र्ता कांग्रेस कार्यालय में एकत्रित हुए जहां पर उन्होंने विस्फोट में मारे गए लोगों को श्रद्धाजंलि दी, साथ ही घायलों की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। विनोद डबराल ने कहा कि देश के बड़े नेताओं के लिए सभी जगह पुलिस की व्यवस्था की गई है, लेकिन आम लोगों की सुरक्षा के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। कहा कि दिल्ली के लालकिले जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर इस प्रकार की घटना होने से आम लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। कहा कि इस घटना में पाकिस्तान आंतकवादियों का भी हाथ हो सकता है। कहा कि आंतकवादियों की पहचान कर उन्हें फांसी की सजा दी जाए। इस मौके पर गोपाल सिंह गुसांई, दलीप सिंह रावत, विनोद रावत, लक्ष्मी चौहान, नरेंद्र सिंह, प्रदीप नेगी, प्रेम सिंह पयाल, रमेश चंद्र खंतवाल, योगेंद्र चौहान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *