मौन रखकर दी मजदूरों को श्रद्धांजलि

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : सेंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) से संबंद्ध श्रमिकों ने श्रमिक दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन करते हुए शिकागो में शहीद हुए मजदूरों के प्रति दो मिनट का मौन रखा। सोमवार को श्रमिक दिवस पर सीटू से संबंद्ध श्रमिकों ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा स्थल पर शिकागो में 1986 में शहीद हुए मजदूरों के प्रति दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर सीटू के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र रावत, महामंत्री देवानंद नौटियाल, टीकाप्रसाद पोखरियाल, नीमा रावत, मंजू उनियाल, शिक्षा कोहली, ऐश्वर्या जुयाल आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *