छात्रों कोे शहीदों से प्रेरणा लेने हेतु किया प्रेरित
जयन्त प्रतिनिधि।
थलीसैंण : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय थलीसैंण में राष्ट्रीय सेवा योजना, सैन्य विज्ञान विभाग एवं आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ के उपलक्ष पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. योगेन्द्र चन्द्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने छात्रों को कारगिल शहीदों के शौर्य, बलिदान और त्याग को अपने जीवन में आदर्श बनाकर प्रेरणा लेने हेतु प्रेरित किया। कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के शौर्य, साहस और संकल्प का प्रतीक है। विषम परिस्थितियों में भारतीय सैनिकों ने अद्भुत वीरता का परिचय देते हुए विजय प्राप्त की थी। उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। बच्चों से राष्ट्रहित और समाजहित में ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया। सैन्य विज्ञान विभाग प्रभारी डॉ. विक्रम रौतेला ने कार्यक्रम का संचालन किया।