हिन्दू युवा वाहिनी ने दी श्रद्धांजलि

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : हिन्दू युवा वाहिनी ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर संगठन के महामंत्री राजेश जदली ने कहा कि जनरल रावत जैसे वीर सदियों में पैदा होते हैं। इसके बाद सभी ने दो मिनट का मौन रखा और फिर झंडाचौक पहुंचकर सभी बलिदानियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर दीपक बजरंगी, चेतन जोशी, पंकज नेगी, दिनेश थापा, सूरज सिंह, कोमल राणा, दीपक रावत, सुमन सिंह, अरुण अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *