शहीद मंदीप को दी श्रद्धाजंलि

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने शहीद मंदीप सिंह नेगी की शहादत को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धाजंलि दी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मंदीप एक होनहार बच्चा था और उसकी शुरू से ही इच्छा थी कि वह सेना में जाकर देश की सेवा करें। 11 मार्च 2018 को वह गढ़वाल राइफल में भर्ती हुआ था।
गढ़वाल टाकीज स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में सीमा पर 11वीं गढ़वाल राइफल के राइफलमैन मंदीप सिंह नेगी ने देशी की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान देकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे वीरों की शहादत को व्यर्थ नहीं जाने दिया जायेगा। कार्यकर्ताओं ने केन्द्र एवं राज्य सरकार से शहीद मंदीप सिंह नेगी के परिजनों को हर तरह से सहायता दिये जाने की मांग की है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा़ॅ चंद्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत, बलवीर सिंह रावत, हेमचंद्र पंवार, भोपाल अधिकारी, राजेंद्र सिंह गुंसाई, बृजपाल सिंह नेगी, कृपाल सिंह, नसीम अहमद, मनोज रावत, धीरेंद्र सिंह बिष्ट, रमेश चंद्र खंतवाल, गणेश नेगी, धीरेन्द्र सिंह भंडारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *