धारचूला में पुण्यतिथि पर बापू को दी श्रद्घांजलि

Spread the love

पिथौरागढ़। स्वतंत्रता संग्राम के अमरदीप राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर सोमवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस धारचूला में ब्लक कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह थापा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने श्रद्घांजलि सभा आयोजित कर 2 मिनट का मौन रखा। राम भजन गाते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पण करते हुए श्रद्घांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नंदा बिष्ट ,पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रदेश सचिव नेत्र सिंह कुंवर, पूर्व अध्यक्ष डूंगर सिंह दानू , जवाहर सिंह गर्खाल रूप सिंह दानू ,नवीन खर्कवाल , रामू रोकाया,दीपक बिष्ट , जीवन बिष्ट,राजू कुटियाल, सज्जाक खान, गुमान रौतेला, विक्रम पारीख, प्रेम कुमार गर्ब्याल , जसमा गुंज्याल,गूंजी सरपंच लक्ष्मी गुंज्याल,रोंगकांग सरपंच बिंदू रोंकली,ओ पी वर्मा, संजीव साहनी, हरीश सिंह धामी, मीडिया प्रभारी नवनीत जीवन रौतेला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *