गांधी जी और शास्त्री जी को श्रद्घांजलि दी

Spread the love

नई टिहरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जंयती के अवसर पर डीएम डा सौरभ गहरवार ने कलक्ट्रेट में गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्घांजलि दी। रघुपति राघव राजा राम की धुन का गायन भी किया गया। डीएम ने इस मौके प क्रस कन्ट्री दौड़ में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को भी पुरूस्त किया। कार्यालय परिसर के अंदर एवं बाहर साफ-सफाई के साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने संबंधी जन जागरूकता अभियान चलाया गया।
भाजपा कार्यालय में गांधी जयंती पर गोष्ठी का आयोजन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य खेम सिंह चौहान की अध्यक्षता में किया गया। गोष्ठी से पहले गांधी व शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया गया। इस मौके पर चौहान ने कहा महात्मा गांधी व पूर्व पीएम लाल बहादूर शास्त्री बलिदान के प्रतीक हैं। इन्होंने देश सेवा में जीवन को समर्पित कर मिसाल कायम की है। आज के दौर में सभी को देश व मानव सेवा के लिए समय देने की जरूरत है। इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री गोविंद सिंह रावत, जिला उपाध्यक्ष शीशराम थपलियाल, ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मस्ता नेगी, बलबीर असवाल, राहुल राणा, अबरार अहमद, असगर अली, तौफीक अहमद आदि मौजूद रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने गांधी जयंती के मौके पर परिसर में तिरंगा फहराने के बाद गांधी व शास्त्री को याद कर कहा कि गांधी व शास्त्री के सिद्घांतों को आज के परिवेश में जीवन में उतारे जाने की जरूरत है। इसके बाद जिला पंचायत परिसर में जिपंअ सोना सजवाण व एएमए संजय खण्डुड़ी ने कर्मचारियों के साथ स्वच्छता अभियान चलाया। सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की शपथ भी कर्मचारी-अधिकारियों को दिलाई।
गांधी जयंती पर नगर पालिका परिषद में नगपालिकाध्यक्ष सीमा षाली की मौजूद्गी में गांधी व शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया गया। जिसके बाद भारत सरकार के निर्देशों के अनुपालन में यूनाइटेड इंडिया फर स्वच्छता कार्यक्रम के तहत पालिकाध्यक्ष सीमा षाली की उपस्थिति में पर्यावरण मित्रों,आम जन मानस तथा जीरो वेस्ट इंकारपोरेशन की जन-सहभागिता से वृहद सफाई अभियान चलाकर जन-जागरूकता की गयी। इस दौरान सैनेटरी इंस्पेक्टर प्रीतम सिंह, आशीष तोपवाल, सुशील कुमार, राजेश कुमार, राजेन्द्र कुमार, महीपाल, हरीश राज, सुनील कुमार, बबलु, दीपक, सुधीर, जीरो वेस्ट से सुमित, विशाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *