अमृत महोत्सव पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजली दी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
चमोली। आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर प्रजापति ब्रहमकुमारी ईश्वरीय विवि शाखा गैरसैंण ने रामलीला मैदान में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजली दी। इस मौके पर स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति से ओत प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां भी पेश की । इस मौके पर ब्रहम कुमारी ईश्वरीय आश्रम की नेहा ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम सामाजिक कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित होते रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व कैप्टन गंगा सिंह पंवार ने की। इस मौके पर पूर्व प्रमुख जानकी रावत, पूर्व सैनिक संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह शाह, पूर्व कैप्टन प्रेम सिंह खत्री, सुरेन्द्र लाल शाह आदि ने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में माउंट आबू राजस्थान से आये संस्था के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *