वरिष्ठ अधिवक्ता जितेंद्र कुमार को श्रद्घांजलि अर्पित की

Spread the love

हरिद्वार। देहरादून बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता जितेंद्र कुमार ने मरणोपरांत देहदान और नेत्रदान कर किसी के जीवन में उजाला प्रदान करने का साहसिक कार्य किया है। दिवंगत अधिवक्ता की आत्मा की शांति के लिए डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन हरिद्वार ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्घांजलि अर्पित की। गुरुवार दोपहर को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के कक्ष में हुई शोक सभा में वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पांच जुलाई 2023 को देहरादून बार के पूर्व अध्यक्ष, सचिव व वरिष्ठ अधिवक्ता जितेंद्र कुमार का आकस्मिक निधन हो गया था। दिवंगत अधिवक्ता ने अपने जीवित रहते अपना शरीर व नेत्र दान निजी संस्था के माध्यम से किया हुआ था। उन्होंने बताया कि दिवंगत अधिवक्ता मजदूर संघ, कामगार संघ व निसहाय महिलाओं के लिए निशुल्क मुकदमा लड़े। शोक सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र श्रीकुंज व डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वबन्धु बाली,सचिव अनुराग चौधरी, लोकेश दक्ष,विपिन द्विवेदी, एसके भामा, राजेश राठौर, पुरुषोत्तम चौहान, प्रभाकर गुप्ता, राजेन्द्र राजावत व रविन्द्र सहगल मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *