उड़ीसा ट्रेन हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्घांजलि दी

Spread the love

 

चम्पावत। हनुमानगढ़ी में बाबू जगजीवन राम सर्वजन कल्याण समिति के अध्यक्ष जसविंदर सिंह के नेतृत्व में सदस्यों ने उड़ीसा ट्रेन हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्घांजलि दी। अध्यक्ष जसविंदर सिंह ने बताया कि उड़ीसा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में 280 से ज्यादा मौतों ने पूरे देश वासियों को झकझोर कर रख दिया है। जिलाध्यक्ष शन्नो वर्मा, जिला महासचिव रंजीता कश्यप ने कहा हादसे से देश में शोक है। र्केडल मार्च से पूर्व दो मिनट का मौन रख श्रद्घांजलि दी। यहां संतोष मिश्रा, जाकिर हुसैन, मधु सक्सेना, अनीता देवी, लक्ष्मी, उर्मिला, रेखा, ममता गंगवार, माया, प्रियंका कश्यप, कमलेश पांडेय, विमला देवी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *