शिक्षकों ने दी नेता प्रतिपक्ष इंदिरा को श्रद्धांजलि

Spread the love

काशीपुर। उदयराज हिन्दू इंटर कॉलेज में शिक्षक नेता के रूप में ख्याति प्राप्त नेता प्रतिपक्ष डॉ.इंदिरा हृदयेश के असामयिक निधन पर शोक सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की गई। शिक्षक कौशलेश कुमार गुप्ता ने कहा उत्तराखंड में सबकी प्रिय शिक्षक नेता की अपूर्णीय क्षति की भरपाई होना मुश्किल है। इस दौरान प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता, मेजर मुनीशकांत शर्मा, विजयपाल सिंह चौहान, दीपक शर्मा, दिनेश चंद्र, सुरेश कुमार, वीना शर्मा आदि मौजूद थे। वहीं, उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज काशीपुर में शोकसभा की। जिला मंत्री अजय शंकर कौशिक ने बताया कि इंदिरा उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ की प्रथम अध्यक्ष और फिर प्रधान संरक्षक रहीं। उनके नेतृत्व में संगठन ने कई लड़ाई जीतीं। जिलाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मिश्रा, विनोद दीक्षित, पूरन चंद जोशी, सर्वेश मिश्रा, लीलाधर पटोला, संजय शर्मा मनोज शर्मा, कौशल गुप्ता, अमित नारंग, अरविंद कुमार वर्मा, अखिलेश कुमार, नितिन कुमार, प्रदीप त्यागी, सचिन गर्ग आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *