पोखड़ा और सतपुली में निकाली तिरंगा जागरूकता रैली

Spread the love

पौड़ी। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित हर घर तिरंगा अभियान के तहत पोखडा ब्लाक के राजकीय महाविद्यालय पोखडा व हंस महाराज राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज पोखडा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के छात्र छात्राओं द्वारा पोखडा में तिरंगा जागरूकता रैली निकाली गयी । तिरंगा जागरूकता रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि शिक्षक अभिभावक समिति के अध्यक्ष राजपाल सिंह रावत द्वारा हरी झंडी देकर किया गया । रैली के माध्यम से पोखडा ब्लाक के पास के गांवो में हर घर तिरंगा जागरूकता का संदेश दिया गया । तिरंगा जागरूकता रैली में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ सुनील भाटी, कार्यक्रम संयोजक ममता राज, असिस्टेंट प्रोफेसर रमेश चंद्र रडवाल, डॉ शशिकांत प्रजापति, कुसुम देवी, राहुल कुमार व इंटर कॉलेज अध्यापिका ममता चतुर्वेदी आदि शामिल थे। वही, नगर पंचायत सतपुली के अंतर्गत जिला सहकारी बैंक शाखा सतपुली के प्रबंधक प्रवीण दुबे के नेतृत्व में सतपुली बाजार में तिरंगा जागरूकता रैली निकाली गयी । इस दौरान जिला सहकारी बैंक सतपुली सोनू कुमार आशीष बनियाल, व सहकारी समिति सचिव डबल सिंह, विनीता देवी, राकेश कुमार, यशवंत सिंह सहित बैंक आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *