जिले के प्रत्येक बूथों पर चलाया जाएगा तिरंगा अभियान

Spread the love

चमोली। भारतीय जनता पार्टी के हर घर तिरंगा अभियान के तहत चमोली जिले के प्रत्येक बूथों पर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। बीते दिन भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने कहा कि अभियान के तहत कार्यक्रम के तहत बूथों के प्रत्येक घरों पर तिरंगा झंडा लगाया जाएगा। कार्यक्रम के तहत भाजपा रविवार से तीन दिवसीय युवा मोर्चा जिले के प्रत्येक मंडलों में तिरंगा यात्रा निकालेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया जिला स्तर और विधानसभा स्तर पर समितियां बनाई गई है। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 14 अगस्त को पार्टी जिले के प्रत्येक बूथों पर विभाजन विभित्सिका कार्यक्रम आयोजन कर भारत के विभाजन कालचक्र को याद किया जाएगा। 16 अगस्त को पार्टी जिले के हर बूथों पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की पुण्य तिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत पार्टी जिले के अलग-अलग स्थानों पर पौधरोपण, वृद्धाश्रमों में फल वितरण और सार्वजनिक स्थानों में स्वच्छता अभियान जैसे रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *