जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : चौबट्टाखाल में बाजार समिति व स्थानीय लोगों ने तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली। जिसमें भारतीय सेना के शौर्य की प्रशंसा की गई, साथ ही आतंकवाद व पाकिस्तान के खिलाफ एक जुटता का परिचय दिया गया। भारतीय जनता पार्टी के नेता महिपाल सिंह नेगी के नेतृत्व में क्षेत्र के लोग चौबट्टाखाल बाजार में एकत्रित हुए, जहां से बाजार में तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली गई। सभी लोग अपने हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे थे, भारत माता के जयकारों व भारतीय सेना के वीरता व शौर्य के नारे लगा रहे थे। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आंतकवादी ठिकानों को ध्वस्त कर आंतकवाद की कमर तोड़ दी। कहा कि भारतीय सेना की वीरता व शौर्य पर देश को पूरा भरोसा है। कहा कि पाकिस्तान परस्त आंतकवाद को जड़ से खत्म करना ही होगा।