कल्जीखाल में हर घर तिरंगा जन जागृति अभियान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि
कल्जीखाल। मंगलवार को विकासखण्ड कल्जीखाल में हर घर तिरंगा जन जागृति अभियान के अन्तर्गत आयोजित रैली में प्रमुख कल्जीखाल बीना राणा ने शुभारंभ किया।
प्रमुख बीना राणा ने कहा की यह सौभाग्य की बात है कि हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के साक्षी बन रहे हैं।
उन्होंने कहा कि राष्ट्र के अमर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों द्वारा आजादी में दिए गए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता, आजादी का अमृत महोत्सव अभियान उन सभी वीर हुतात्माओं को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *