श्रीनगर गढ़वाल : भाजपा श्रीनगर मंडल की ओर से 23 मई को तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा एवं अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती मनाई जायेगी। तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल ने शक्ति केंद्र स्तर की बैठक ली। बैठक में दोनों कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां बांटी गईं। मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल ने कहा कि तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा श्रीनगर के पौड़ी बस स्टेशन से लेकर बाजार होते हुए सराफ धर्मशाला में संपन्न होगी। यात्रा के दौरान कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत बतौर मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहेंगे। बताया कि प्रदेश संगठन ने अहिल्याबाई होलकर जयंती कार्यक्रम को लेकर पौड़ी से गणेश भट्ट को जिला संयोजक, मीना गैरोला को सह संयोजक और मीना असवाल, शकुंतला देवी एवं मयूर भट्ट को सदस्य बनाया है। गणेश भट्ट ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एक जिला स्तरीय वर्चुअल बैठक भी संपन्न की गई। कहा कि अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर कई प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी। स्थानीय स्तर पर मुख्य वक्ता संजय घिल्डियाल एवं प्रदेश स्तर के मुख्य वक्ता भी मौजूद रहेंगे। (एजेंसी)