पीएम ने कोलकाता को भारत का इतिहास और भविष्य पहचान बताया
पीएम ने किया 5200 करोड़ रुपए की परियोजनाओं के शिलान्यास
कोलकाता । बंगाल में भाजपा की सरकार बनाइए। हम श्याम प्रसाद मुखर्जी के सपनों का बंगाल बनाएंगे। विकसित बंगाल, मोदी की गारंटी है। भाजपा के पास बंगाल के विकास का रोडमैप है। लेकिन तृणमूल के पास नहीं है। तृणमूल विकास की दुश्मन है। दमदम के लोग भी इसके गवाह हैं। स्मार्ट सिटी मिशन में यहां काफी प्रगति हो सकती थी। लेकिन तृणमूल सरकार उस परियोजना में शामिल नहीं हुई। तृणमूल का काम किसी भी तरह से पश्चिम बंगाल में केंद्रीय परियोजनाओं के कार्यान्वयन को रोकना है। इसलिए आपको यहां भी भाजपा को मौका देना चाहिए। उक्त बात आज पीएम मोदी ने कहा की, “तृणमूल जाबे, भाजपा आसबे” पीएम मोदी ने कोलकाता में कई मेट्रो रेलवे परियोजनाओं सहित 5200 करोड़ रुपए की परियोजनाओं के शिलान्यास के दौरान कही। प्रधानमंत्री मोदी ने जेसोर रोड मेट्रो स्टेशन से नोआपाड़ा-जय हिंद विमानबंदर मेट्रो रूट, सियालदह-एस्प्लेनेड मेट्रो रूट और बेलेघाटा-हेमंत मुखोपाध्याय मेट्रो रूट का उद्घाटन किया। इन रूट की कुल लंबाई 13.62 किलोमीटर है। इसके अलावा पीएम 1200 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत से बनने वाले सिक्स-लेन कोना एक्सप्रेसवे की आधारशिला भी रखी। यह एक्सप्रेसवे 7.2 किलोमीटर लंबा होगा। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुई हैं। पीएम मोदी ने कहा- टीएमसी का मिशन भाजपा को रोकना है। केंद्र की योजनाओं को रोकना है। मैं बंगाल के लोगों से पूछता हूं क्या ये तरीका सही है, क्या इस राजनीति से बंगाल का भला होगा? भाजपा आएगी तो रेल और मेट्रो का तेजी से विकास होगा। इलेक्ट्रिक व्हीकल इंडस्ट्री बनेगी। ये तभी होगा जब भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी और बंगाल में डबल इंजन की सरकार होगी। पीएम ने कहा, ‘आज एक बार फिर मुझे पश्चिम बंगाल में विकास को गति देने का अवसर मिला। सभी खुश हैं कि कोलकाता के सार्वजनिक परिवहन में प्रगति हुई है। मैं इन विकास परियोजनाओं के लिए कोलकाता के लोगों को बधाई देता हूं।’
‘कोलकाता जैसे हमारे शहर भारत के इतिहास और हमारे भविष्य दोनों की समृद्ध पहचान है। आज जब भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है तब दमदम, कोलकाता इन शहरों की भूमिका बहुत बड़ी है… ये आयोजन इस बात का प्रमाण है कि आज का भारत अपने शहरों का कैसे कायाकल्प कर रहा है।’
केजरीवाल का नाम लिए बिना प्रधानमंत्री ने कहा कि वे भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बैठकर सरकार चला रहे हैं। और मोदी की नीति इस सारे भ्रष्टाचार को रोकने की है। तृणमूल भी भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा पर पहुंच गई है। तृणमूल के लोगों ने दिल्ली में इस बिल के कागज फाड़ दिए हैं। लेकिन अब उनकी दबंगई और नहीं चलेगी। तृणमूल के एक मंत्री पर गरीबों का राशन चुराने का आरोप है। ये मंत्री जेल जाने के बाद भी मंत्री बने हुए हैं। दरअसल, तृणमूल कानून का सम्मान नहीं करती, संविधान का सम्मान नहीं करती। क्या जनता को धोखा देने वालों को सरकार में रहना चाहिए? आपका क्या कहना है?
पीएम मोदी ने आगे कहा कि, इस बार मैंने लाल किले की सभा से अपनी सबसे बड़ी चिंता व्यक्त की थी, कोलकाता के लोग सबसे पहले सोचते हैं। इसलिए मैं हमेशा आपकी बातों को सबसे पहले महत्व देता हूं। इसीलिए मैं घुसपैठ रोकना चाहता हूं। लेकिन ऐसा करते हुए, तृणमूल और कांग्रेस जैसी कुछ पार्टियां इंडिया गठबंधन के नाम पर तुष्टिकरण की राजनीति कर रही हैं। इससे बंगाल के साथ-साथ पूरे देश में संकट पैदा हो रहा है। जो लोग हमारे लोगों की रोज़ी-रोटी छीनना चाहते हैं, उन्हें यहां से जाना होगा। इसकी हम व्यवस्था कर रहें हैं। अगर ऐसा हुआ, तो तृणमूल सरकार भी यहां से चली जाएगी।मोदी ने दावा किया कि ‘हमने बंगाली भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया है।’ उन्होंने कहा, ‘भाजपा सरकार गर्व से बंगाली भाषा और बंगाली संस्कृति को मज़बूत करने का काम कर रही है।’ अगर बंगाल में भाजपा की सरकार बनती है, तो पर्यटन में आमूल-चूल परिवर्तन आएगा। युवाओं को रोज़गार मिलेगा।मैं ऐसे समय में आया हूँ जब दुर्गा पूजा की तैयारियाँ शुरू हो चुकी हैं। बड़ा बाजार से लेकर पार्क स्ट्रीट तक, कोलकाता इस उत्सव की तैयारी और सजावट में व्यस्त है। खुशी और आस्था के इस उत्सव में जब विकास का उत्सव भी जुड़ जाता है, तो खुशी दोगुनी हो जाती है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल आबादी के लिहाज से देश के सबसे बड़े राज्यों में से एक है। इसलिए जब तक पश्चिम बंगाल का सामर्थ्य नहीं बढ़ेगा, तब तक विकसित भारत की यात्रा सफल नहीं हो पाएगी। क्योंकि भाजपा मानती है, भाजपा की श्रद्धा है – जब बंगाल का उदय होगा, तभी विकसित भारत बनेगा।
पीएम मोदी ने मोदी ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर में हमारी सेना ने सीमा पार आतंकियों और आतंक के आकाओं के अड्डों को खंडहर में बदल दिया। आतंकियों को ऐसा सबक सिखाया कि पाकिस्तान की आज भी नींद उड़ी हुई है। सेना को ताकत देने में बंगाल की भूमि का बहुत बड़ा योगदान है। इच्छापुर में गुलामी के दौर में डिफेंस मेन्युफैक्चरिंग का काम शुरू हुआ लेकिन कांग्रेस सरकार ने इस इंडस्ट्री को बर्बाद कर दिया। सेना को विदेश पर निर्भर कर दिया। उन्होंने कहा- भाजपा सरकार ने डिफेंस सरकार को मजबूती दी। इच्छापुर में बनी फैक्ट्री से यहां छोटे-छोटे उद्योगों के लिए अवसर बने। इस फैक्ट्री के कारण हजारों लोगों को रोजगार मिला। आप 2026 में भाजपा की सरकार बनाइए। बंगाल को डॉ मुखर्जी के सपनों का बंगाल में बनाएंगे। बंद पड़े कारखाने फिर से खुलेंगे। दमदम फिर से इंडस्ट्रियल हब बनेगा। ये भाजपा का संकल्प है।
00