जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : यूनिकस एकेडमी में अंग्रेजी निबंध लेखन व कहानी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जसवंत सिंह रावत हाउस के निष्कर्ष त्रिपाठी व वीर चंद्र सिंह गढ़वाली हाउस के अनुज भंडारी ने अव्वल स्थान प्राप्त किया।
आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक अभय रावत व प्रधानाचार्य मान सिंह सुब्बा ने किया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि हमें लक्ष्य तय कर पूरी मेहनत से उसे पाने में जुट जाना चाहिए। विद्यार्थियों को प्रतिदिन कुछ नया सीखना चाहिए। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मकता, भाषा कौशल व आत्मविश्वास को बढ़ाना है। प्रतियोगिता माता-पिता, शिक्षक व पुस्तकें विषय पर आधारित थी। इस दौरान कहानी प्रतियोगिता में जसवंत सिंह रावत हाउस के निष्कर्ष त्रिपाठी, अंग्रेजी निबंध लेखन प्रतियोगिता में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली हाउस के अनुज भंडारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।