तीर्थ पुरोहितों ने किया केदारनाथ में प्रदर्शन

Spread the love

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ में तीर्थ पुरोहितों ने देवस्थानम बोर्ड व मास्टर प्लान को भंग करने की मांग को लेकर मंदिर परिसर में प्रदर्शन किया। सरकार पर आरोप लगाया कि वह पौराणिक परंपराओं के खिलाफ तीर्थपुरोहितों के हक पर अधिकार करना चाहती है। कहा कि इसका डटकर विरोध किया जाएगा। केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला ने कहा कि जब तक देवस्थानम बोर्ड को सरकार वापस नहीं लेती, आंदोलन जारी रहेगा। सरकार की ओर से तीर्थ पुरोहितों व हक-हकूकधारियों की उपेक्षा के साथ ही उनके आंदोलन की अनदेखी भी की जा रही है। सरकार को आगामी विस चुनाव में इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। कहा कि मांगों के समर्थन में जल्द चारधाम के तीर्थ पुरोहितों के साथ वार्ता कर आंदोलन को तेज किया जाएगा। कहा कि चारों धाम के तीर्थ पुरोहित सभी विकल्पों पर विचार कर रहे हैं, जिसमें उच्चतम न्यायालय जाने पर भी विचार किया जा रहा है। सभी तीर्थ पुरोहित एकजुट होकर आंदोलन चलाएंगे। प्रदर्शन करने वालों में रमाकांत शर्मा, उमेद पोस्ती, गणेश अवस्थी, मनोज त्रिवेदी, राम प्रसाद शुक्ला, अमित, प्रियांक, मनोज, अंकुर, हिमांशु आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *