हॉट मिक्स प्लांट बना मवेशियों के लिए परेशानी

Spread the love

रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लॉक के क्यूंजा घाटी में किणजाणी गांव के समीप लगा हॉट मिक्स प्लांट ग्रामीणों व उनके पालतू मवेशियों के लिए परेशानी का सबब बना है। बीते बुधवार को प्लांट के समीप सड़क पर गिरे तारकोल में दो मवेशी फंस गए, जिन्हें मशीन की मदद से काफी मुश्किलों के बाद बचाया गया। जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने प्रशासन व लोनिवि से हॉट मिक्स प्लांट हटाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *