लोहाघाट में जाम से लगने से परेशानी

Spread the love

चम्पावत। कोविड कर्फ्यू में शुक्रवार को समस्त दुकाने खुलने के बाद लोहाघाट में वाहनों की आवाजाही रहने से स्टेट बैंक रोड में लगे जाम के झाम से लोगों को करीब पौन घंटे तक तमाम परेशानियां उठानी पड़ी। पुलिस कर्मियों की काफी देर की मशक्कत के बाद जाम खुल सका। लोगों ने जल्द यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग उठाई। वाहन चालक सुरेश कुमार, महेश जोशी, प्रकाश सिंह, नवीन सिंह आदि ने कहा कि शिवालय मार्ग को जाने वाली सड़क में स्टेट बैंक के पास रोजाना जाम की समस्या बनी रहती है। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन को चाहिए कि वह आड़े तिरछे खड़े होने वाले वाहनों पर शिकंजा कसे। एसओ मनीष खत्री ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले हर वाहन चालका का चालान किया जा रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने बताया कि पार्किंग और टैक्सी स्टैंड की समस्या का समाधान होने पर जाम के झाम से निजात मिल सकता है। इसकी कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *