रुड़की। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार सुबह 35 वर्षीय महिला ने गृह क्लेश से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों को जानकारी मिलते ही उसे तुरंत कस्बे के एक निजी चिकित्सक के यहां उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत पर निगरानी रखी जा रही है। परिवार के सदस्यों के अनुसार, घरेलू विवाद के चलते महिला ने यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और महिला व उसके परिजनों से जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल इस संबंध में कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।