लो वोल्टेज से परेशान लोगो ने किया ईई का घेराव

Spread the love

हल्द्वानी। लो वोल्टेज से परेशान तल्ली हल्द्वानी के निवासियों ने सोमवार को पार्षद मनोज जोशी के नेतृत्व में ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता का घेराव किया। लोगों ने कहा कि वार्ड 58 में कई कलोनियों के निवासी लंबे समय से बिजली कटौती और लो वोल्टेज के कारण परेशानियां झेल रहे हैं। लो वोल्टेज से घरेलू उपकरण काम नहीं कर पाने से दूध, सब्जियां आदि खाने-पीने का सामान खराब हो रहा है। वहीं, उमस भरी गर्मी में पंखे भी ठीक से नहीं चल पाने के कारण लोग गर्मी का सामना करने को मजबूर हो चले हैं। लेकिन कई बार सूचना के बावजूद विभाग समस्या को लेकर अंजान बना हुआ है। क्षेत्र में नए ट्रांसफार्मर लगा कर थ्री फेस की लाइन का निर्माण करने तथा लगातार की जा रही अघोषित बिजली कटौती पर रोक लगाने की मांग उठाई। अधिशासी अभियंता ने जल्द क्षेत्र का निरीक्षण कर जरूरत के अनुसार ट्रांसफार्मर बदलने का आश्वासन दिया। इस मौके पर बिजरानी साहू, महेश परगाई, गीता, कलावती मौर्य, मुन्ना लाल, रंजीत सिंह, ममता देवी, सर्वेश राजपूत, कुलदीप, राजेश पाल, विद्या देवी, हार्दिक बिष्ट, राकेश, ममता साहू, उर्मिला साहू, प्रेम थापा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *