पर्वतीय क्षेत्र की जनता प्राधिकरण लागू होने से परेशान

Spread the love

अल्मोड़ा। डीडीए समाप्ति का शासनादेश जारी करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति का धरना प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को समिति के बैनर तले विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने गांधी पार्क में धरना दिया। सरकार से जल्द डीडीए समाप्ति का शासनादेश जारी करने की मांग उठाई। धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि डीडीए समाप्ति को लेकर चला आ रहे धरना-प्रदर्शन को पूरे छह साल बीते गये हैं। सरकार ने अब तक मामले में कोई उचित कार्रवाई नहीं की है। इससे पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों में सरकार के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त है। कहा कि पर्वतीय क्षेत्र की जनता प्राधिकरण लागू होने से परेशान है। प्रदेश की भाजपा सरकार इस मामले में चुप्पी साधे है। कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन करने वालों में समिति के संयोजक व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री पूरन सिंह रौतेला, कांग्रेस नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, अमन अंसारी, हेम चंद्र तिवारी, भारत रत्न पांडे, मनोज सनवाल, बीके पांडे, दीवान राम, महेश चंद्र आर्या, ललित मोहन पंत, शोभा जोशी, हेम चंद्र जोशी, प्रताप सिंह सत्याल, आनंद सिंह बगड़वाल समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *