गैस गोदाम से पाईप चोरी मामले में ट्रक चालक गिरफ्तार

Spread the love

हरिद्वार। भारत पेट्रोलियम व गेल के संयुक्त उपक्रम हरिद्वार नेचुरल गैस के शिवालिक नगर स्थित गोदाम से लाखों रूपए कीमत के पाईप चोरी मामले में रानीपुर कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर चुराए गए पाईप बरामद किए हैं। रानीपुर कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि हरिद्वार नेचुरल गैस के मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव दीपक बख्शी ने 16-17 मई की रात कंपनी के शिवालिक नगर स्थित गोदाम से 25 लाख रूपए कीमत के 12 मीटर लंबे तथा 6 इंच चौड़े स्टील के 65 पाईच चोरी कर लिए जाने के संबंध में मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद चोरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया। जांच पड़ताल में जुटी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर चोरी किए गए 65 स्टील पाइपों सहित रेगुलेटर पुल के निकट से ट्रक चालक रामप्रसाद पुत्र प्रह्लाद निवासी ग्राम मुकद्दर पुर थाना मझिला जिला हरदोई उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त ट्रक को भी कब्जे में ले लिया गया है। एक अन्य आरोपी अभी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा, एसएसआई अनुरोध व्यास, औद्योगिक चौकी प्रभारी एसआई अशोक सिरस्वाल, एसआई वेदपाल सिंह, कांस्टेबल संदीप सेमवाल, सचिन अहलावत शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *