खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत, क्लीनर घायल

Spread the love

नई टिहरीाषिकेश बदरीनाथ राजमार्ग पर तोता घाटी में शुक्रवार सुबह के वक्त सरिया से भरा ट्रक बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में जहां क्लीनर गंभीर घायल हो गया है, वहीं चालक की ट्रक के साथ खाई में गिरने से मौके पर मौत हो गई है। एसडीआरएफ ने भारी मशक्कत से चालक की बाडी रिकवर की।
शुक्रवार सुबहाषिकेश से सरिया एंगल लेकर श्रीनगर जा रहा ट्रक तोता घाटी में बेकाबू होकर करीब तीन सौ फीट गहरी खाई में जा गिरा। चट्टानों के बीच गिरने से ट्रक के परखच्चे उड़ गए। वहीं ट्रक के साथ चालक भी गहरी खाई में जा गिरा। जिसकी तलाश के लिए व्यासी से एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। ट्रक में सवार क्लीनर सुनील सिंह (27) पुत्र साहब सिंह निवासी पटूडी चंबा(टिहरी गढ़वाल) के सड़क पर गिरने से वह गम्भीर घायल हो गया। जिसे 108 सेवा से उपचार के लिए एम्साषिकेश भेजा गया है। दुर्घटना में मृत चालक चन्द्र मोहन (52) पुत्र प्रेमलाल चौरास श्रीनगर का शव एसडीआरएफ व पुलिस टीम द्वारा चार घंटे चलाए गए रेस्कयू के बाद खाई से निकाला। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिएाषिकेश भेजा है। दुर्घटना की सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष देवप्रयाग अनिरुद्घ मैठाणी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू में जुट गये थे। उन्होंने बताया कि घायल सुनील सिंह ने दुर्घटना में ट्रक चालक के खाई में गिरने की बात बताई। जिस पर मशक्कत से चालक का शव निकाला गया। वहीं दुघर्टना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *