यूक्रेन संघर्ष सहित हर वैश्विक संकट को समाप्त करेंगे- ट्रम्प

Spread the love

वाशिंगटन ,अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अगर वह नवंबर में राष्ट्रपति चुने जाते हैं तो वह यूक्रेन में संघर्ष सहित हर वैश्विक संकट को समाप्त कर देंगे।ट्रम्प विस्कॉन्सिन के मिल्वौकी में 2024 रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में बोल रहे थे। उन्होंने रात में कहा, मैं वर्तमान प्रशासन द्वारा बनाए गए हर एक अंतरराष्ट्रीय संकट को समाप्त कर दूंगा, जिसमें रूस और यूक्रेन के साथ भयानक युद्ध भी शामिल है।पूर्व राष्ट्रपति ने गुरुवार रात कहा, हमारे नेतृत्व में अमेरिका को फिर से सम्मान मिलेगा। कोई भी देश हमारी शक्ति पर सवाल नहीं उठाएगा, कोई भी दुश्मन हमारी ताकत पर संदेह नहीं करेगा। हमारी सीमाएँ पूरी तरह सुरक्षित होंगी। हमारी अर्थव्यवस्था में उछाल आएगा। हम अपनी सडक़ों पर कानून और व्यवस्था, अपने स्कूलों में देशभक्ति और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हम पूरी दुनिया में शांति, स्थिरता और सद्भाव बहाल करेंगे।उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडेन ने देश को जो नुकसान पहुंचाया है वह अकल्पनीय है। ट्रम्प ने कहा मैं इस शब्द का इस्तेमाल सिफऱ् एक बार करूँगा, बाइडेन। मैं अब इस नाम का इस्तेमाल नहीं करूँगा, सिफऱ् एक बार। उन्होंने इस देश को जो नुकसान पहुँचाया है, वह अकल्पनीय है। यह अकल्पनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *