ट्रस्ट ने बेसहारा लोगों को बांटे कपड़े

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : आर्य गिरधारीलाल महर्षि दयानंद ट्रस्ट के सौजन्य व समाजसेवी मीनू वाधवा व सुनीता बिष्ट के सहयोग से आर्य सगंध संस्थान मूसेपुर नजीबाबाद के अनाथ,विकलांग,मूकबधिर,बेसहारों व वृद्धों को ओढ़ने व पहनने के कपड़े के साथ ही भोजन सामग्री भेंट की गई।
समाज सेवी मीनू वाधवा ने कहा कि ट्रस्ट के सहयोग से वे अनाथ लोगों की मदद के लिए तैयार रहती हैं। सुनीता बिष्ट ने कहा कि वे निरंतर संस्थान के बेसहारों और मूक बधिर लोगों को भोजन सामग्री प्रदान करती रहती हैं। समाज सेवी सुरेंद्रलाल आर्य ने इस कार्य के लिए सभी समाज सेवियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *