जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : लगातार बढ़ रही ठंड को देखते हुए आर्य गिरधारी लाल महर्षि दयानंद ट्रस्ट की ओर से उदयरामपुर में जरूरतमंदों को रजाई वितरित की गई। इस दौरान ट्रस्ट ने अन्य सामाजिक संस्थाओं से भी लोगों की मदद के लिए आगे आने की अपील की।
आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्य समाज उदयरामपुर के प्रधान मोहन सिंह भारती ने किया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में रहने वाले 15 जरूरतमंद लोगों को रजाई वितरित की गई। वक्ताओं ने कहा कि ठंड के इस मौसम में हर व्यक्ति को बेहतर सुविधा मिल सकें इसके लिए हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान लोगों को महर्षि दयानंद सरस्वती का संदेश भी दिया गया। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद पंत, डा. सुरेंद्र लाल आर्य, शूरबीर खेतवाल, मंजू रावत, इंदु नौटियाल, मोहन सिंह भारती, सरोज देवी, सरस्वती नेगी, आशा देवी, आशीष कुमार, सुरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश, कलावती देवी, मीना देवी आदि मौजूद रहे।