जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिम्मलचौड़ में आर्य गिरधारी लाल महर्षि दयानंद ट्रस्ट की ओर से स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ट्रस्ट ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित किया।
आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डा. नंद किशोर ढौंडियाल ने किया। उन्होंने छात्रों को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष डा. सुरेंद्र लाल आर्य ने कहा कि मेधावी निर्धन छात्रों को शिक्षा ग्रहण करने में कोई परेशानी न हो इसके लिए ट्रस्ट छात्रों को हर प्रकार की सहायता करता है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानाचार्य प्रेम चंद्र केष्टवाल की तरफ से मेधावी निर्धन छात्रों को स्वेटर वितरित किए गए है। ट्रस्टी पीएल खंतवाल ने कहा कि वंचित, शोषित व उपेक्षित समाज में शिक्षा के विस्तार की सर्वाधिक आवश्यकता है, जिसके लिए सक्षम लोगों को आगे आना चाहिए। स्वेटर वितरित करने के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य महमूद अली ने ट्रस्ट का आभार जताया। इस मौके पर आशा खंतवाल, रिपुदमन बिष्ट, शशि चौधरी, अनूप ध्यानी, शूरवीर खेतवाल मौजूद रहे।