ट्रस्ट ने विद्यार्थियों को दी छात्रवृत्ति

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : स्वर्गीय रोशनी आर्य पत्नी मदन लाल आर्य मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज एकेश्वर में छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे एकेश्वर, नौगांवखाल व खाल्यूंखेत के विद्यालयों में अध्ययनरत 10 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति भेंट की गई। छात्रवृत्ति के रूप में प्रत्येक छात्र-छात्रा को एक हजार रू. की धनराशि के चेक प्रदान किए गए। ट्रस्ट अध्यक्ष मदनलाल आर्य ने बच्चों का आह्वान किया कि वे विज्ञान की ओर बढ़ें। ट्रस्ट उनकी मदद करने के लिए हमेशा तत्पर है। प्रधानाचार्य एल आर वर्मा ने कहा कि ट्रस्ट ने छात्रवृत्ति प्रदान कर छात्रों में शिक्षा का विस्तार करने का कार्य किया है, जिसके लिए वे ट्रस्ट के आभारी रहेंगे। कार्यक्रम में अशोक शर्मा, सुरेंद्र लाल आर्य, विकास कुमार, देवेंद्र कुमार व नरेश प्रसाद सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *