जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. सोहन सिंह रावत राजकीय इंटर कालेज मटियाली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान श्री भैरवनाथ जी एजुकेशनल एवं कल्चरल ट्रस्ट ने विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी। इस दौरान सदस्यों ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित किया।
गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लेक्स इंटरनेशनल स्कूल मल्लीताल भीमताल के संस्थापक सतेंद्र नेगी ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं। इसलिए उन्हें पूरी मेहनत से पढ़ाई कर देश की सेवा में अपना योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षा में 95.4 प्रतिशत अंक पाने वाली जिया, 94.4 प्रतिशत अंक पाने वाले छात्र सिमरन रावत, मुख्यमंत्री मेधावी परीक्षा व एनएमएमएसएस परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले दिव्यांश कुकरेती व अभिनव डोबरियाल को सम्मानित किया गया। इस दौरान राजकीय इंटर कालेज मटियाली, राजकीय इंटर कालेज पाली, राजकीय इंटर कालेज राजबाट, राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमरखेत के 19 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य बीआर भारद्वाज, शिक्षक धीरेंद्र सिंह रावत, मनीष रावत, आशीष खर्कवाल, जगमोहन सिंह रावत आदि मौजूद रहे।