ट्रस्ट ने लिया छात्राओं की पढ़ाई का जिम्मा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल। स्व. चंद्रशेखर डोभाल ट्रस्ट की बैठक यहां अवकाश प्राप्त कर्मचारी विकास संगठन के सभागार में हुई। बैठक में ट्रस्ट की सलाहकार समिति में शहर के प्रवीण अग्रवाल, गोपाल डुडेजा और संजय गौतम को शामिल किया गया। साथ ही जरूरतमंदों की सहायता हेतु समाज उपयोगी कार्यों हेतु ट्रस्ट के अध्यक्ष, सचिव तथा कोषाध्यक्ष की अनुमति के उपरांत पांच हजार खर्च करने का प्रस्ताव पारित किया गया। ट्रस्ट की ओर से इसके अलावा तीन छात्राओं की पढ़ाई का जिम्मा भी लिया गया व उनके लिए धनराशि भी निर्गत की गई। विद्यार्थियों के अंदर कला व साहित्य के लिए प्रोत्साहन हेतु दो हजार की पुस्तकें भी भेंट की गई। बैठक में मुख्य ट्रस्टी पीबी डोभाल, पीसी नौटियाल, जब्बार हुसैन, सुधीर उनियाल, नरेंद्र सिह मिंया, मनीष डोभाल, पंकज बहुगुणा, दिनेश कंडारी, सौरभ नेगी, प्रगति डोभाल आदि शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *