छात्र मेरिट सूची में स्थान लाने के लिए करें प्रयास

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज श्रीकोट गंगानाली में छात्र-छात्राओं के सर्वागीण विकास के लिए अभिभावकों के साथ चर्चा बैठक आहुत की गई। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन ने विद्यालय में हो रहे अध्यापन कार्य के साथ ही अभिभावकों से घर पर बोर्ड एवं गृह परीक्षार्थियों के अध्ययन के समय को बढ़ाने का अनुरोध किया। साथ ही बोर्ड परीक्षा की मेरिट सूची में स्थान लाने के प्रयास एवं संस्कार पक्ष को और मजबूत किए जाने पर जोर दिया गया।
इस मौके पर अभिभावकों द्वारा दिए गए सुझाव पर शिक्षण को और प्रभावी बनाने एवं छात्रों की विभिन्न गतिविधियों से क्रियात्मक जिज्ञासा उत्पन्न कराए जाने के लिए विद्यालय स्तर पर और प्रयास किए जाने का विश्वास दिलाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य भीमराज बिष्ट ने समस्त अभिभावकों को विश्वास दिलाया गया कि अभिभावक जिस अपेक्षा को विद्यालय से रखते हैं उसको पूरा करने का प्रयास किया जाएगा मौके पर आचार्य कुलदीप नेगी, कृष्ण किशोर भंडारी, पुरुषोत्तम गैरोला, किरण भट्ट, कंचन मेहरा, सुरेश गैरोला, तेजपाल नेगी, मुकेश नेगी आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *