क्रिकेट ट्रॉयल 3 दिसम्बर से

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ पौड़ी के तत्वावधान में पौड़ी डिस्ट्रिक्ट के अंडर-19 वर्ग के ट्रॉयल आगामी 3 व 4 दिसम्बर को नेगी क्रिकेट एकेडमी ग्रास्टनगंज कोटद्वार में लिये जायेगें। जानकारी देते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष जसबीर सिंह बिष्ट ने कहा कि अंडर-19 वर्ग के जिन खिलाड़ियों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है वो 2 दिसम्बर को ऑफ लाइन रजिस्टे्रशन क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ पौड़ी के स्कॉलर एकेडमी कोटद्वार स्थित कार्यालय में करवा सकते है। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी व्हाइट ड्रेस, अपनी क्रिकेट किट साथ में लाये। सभी खिलाड़ियों को मास्क पहनना व सोशल डिस्टेंसिग का पालन करना अनिवार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *