तुषार श्रीदेव सुमन विवि की वॉलीबाल टीम में चयनित

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय की वॉलीबाल टीम को नॉर्थ जोन अंतर विश्वविद्यालयी प्रतियोगिता में भेजे जाने के लिए टीम का चयन हुआ है। इस टीम में राजकीय महाविद्यालय नैनीडांडा के बीए तृतीय वर्ष के छात्र तुषार नेगी को टीम में चुना गया है। प्राचार्य डा. बीपी उनियाल ने बताया कि 12 मुख्य खिलाड़ियों में तुषार नेगी का चयन हुआ है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। 11 दिसंबर को टीम कुरुक्षेत्र के लिए रवाना होगी। तुषार नेगी का चयन होने पर प्राचार्य, प्राध्यापक, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं ने खुशी जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *