चमोली जिले में जल्द बनेगी पच्चीस पार्किंग

Spread the love

चमोली : पार्किंग की समस्या से जूझ रहे चमोली जिले के मुख्यालय गोपेश्वर समेत अन्य निकायों, बदरीनाथ हाईवे से सटे इलाकों में जल्द पार्किंग निर्माण की उम्मीद जगी है। गुरुवार को जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बुधवार को जनपद के विभिन्न स्थानों पर निर्मित, निर्माणाधीन और प्रस्तावित मल्टी लेवल पार्किग निर्माण कार्यों की समीक्षा की।
डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि प्रस्तावित पार्किंग निर्माण कामों को जल्द पूरा किया जाए। पार्किंग स्थलों के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर डिजाइन में किसी प्रकार की खामियां न हो। इस दौरान जिलाधिकारी ने पार्किंग निर्माण के लिए चयनित भूमि, डिजाइन और आगणन की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बताया कि जिले में मुख्यमंत्री घोषणा के तहत 16 पार्किंग का निर्माण किया जाना है। जिसमें से चार पार्किंग का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *