ट्विटर: भारत में भी शुरू की छटनी, कर्मचारियों को मिल रहे ईमेल

Spread the love

नई दिल्ली, एजेंसी। ट्विटर ने वैश्विक स्तर पर नौकरियों में कटौती के तहत भारत में भी अपने कर्मचारियों की टंटनी शुरू कर दी है। ट्विटर ने आज से वैश्विक स्तर पर अपने कर्मचारियों की टंटनी का एलान किया था। दुनिया के सबसे अमीर व्यवसायी एलन मस्क ने पिछले हफ्ते ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल के साथ-साथ सीएफओ और कुछ अन्य शीर्ष अधिकारियों की छुट्टी कर दी थी।
सीईओ और सीएफओ को नौकरी से निकाले जाने के बाद टप मैनेजमेंट एक के बाद एक कई अधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया। ट्विटर ने शुक्रवार से कंपनी की ग्लोबल वर्कफोर्स को कम करने के लिए बड़े पैमाने पर टंटनी शुरू करने का एलान किया था। ट्विटर इंडिया के एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर पीटीआई को बताया कि श्टंटनी शुरू हो गई है। कुछ सहयोगियों को इस बारे में ईमेल से सूचना मिली है।
सूत्रों के अनुसार, टंटनी से ट्विटर की भारतीय टीम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा प्रभावित हुआ है। इससे पहले मिल रही खबरों के मुताबिक सोशल मीडिया प्लेटफर्म ट्विटर ने कर्मचारियों को एक इंटरनल ईमेल में कहा था कि ट्विटर को बेहतर रास्ते पर ले जाने के प्रयास में हम शुक्रवार को अपने वैश्विक कार्यबल को कम करने की कठिन प्रक्रिया से गुजरेंगे। कंपनी ने कहा था कि सभी कर्मचारियों को इस बारे में एक व्यक्तिगत ईमेल भेजा जाएगा।
ट्विटर इंडिया ने फिलहाल स्टाफ की टंटनी पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। मीडिया रिपोर्टस की मानें तो यह छटनी इंजीनियरिंग और मार्केटिंग सहित कई विभागों में हुई है। टंटनी को लेकर मस्क का सख्त रवैया स्टाफ को भेजे गए मेल में नजर आता है। ट्विटर ने कर्मचारियों को भेजे गए ईमेल में यह कहा था कि कंपनी ट्विटर सिस्टम और ग्राहक डेटा के लिए बनाए गए सभी कार्यालयों को भी अस्थायी रूप से बंद कर देगी। ट्विटर ने कहा था कि श्अगर आप अफिस में हैं या अफिस जा रहे हैं तो पया घर लौट आएं।श्

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *