बाइक चोरी मामले में दो आरोपी बरी

Spread the love

विकासनगर(। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, विकासनगर ने वर्ष 2014 के मोटरसाइकिल चोरी मामले में आरोपी इमरान और आशीष को दोषमुक्त करार दिया। मामले में अभियोजन पक्ष आरोपों को संदेह से परे साबित करने में असफल रहा। मामला 25 जनवरी 2014 का है। डाकपत्थर हाट से एक मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने बाद में आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद करने का दावा किया था। सुनवाई के दौरान कुल आठ गवाह पेश किए गए, लेकिन कोई भी प्रत्यक्षदर्शी चोरी की घटना साबित नहीं कर पाया। वहीं बरामदगी को लेकर भी विरोधाभास सामने आए। पुलिस के अनुसार बाइक ढकरानी पावर हाउस के पास बरामद हुई, जबकि एक गवाह ने हरबर्टपुर चौक पर बरामदगी बताई। एफआईआर दर्ज करने में देरी हुई और इसका संतोषजनक कारण प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके अलावा बरामदगी में कोई स्वतंत्र गवाह नहीं था। सभी तथ्यों को देखते हुए न्यायालय ने दोनों को बरी कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *