झूलाघाट में युवक पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

पिथौरागढ़। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित तड़ीगांव में एक युवक पर हमला कर उसे घायल करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घायल युवक जिला अस्पताल में भर्ती है। चार दिन पूर्व चुनावी रंजिश के चलते विवाह समारोह में दोनों आरोपियों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी थी।
झूलाघाट के तड़ीगांव में बीते 16 अप्रैल को चुनावी रंजिश के चलते विवाह समारोह में युवक रोशन चंद की दो लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाना पड़ा। दूसरे दिन पीड़ित के परिजनों ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। मंगलवार को पुलिस ने दोनों आरोपी दो सगे भाईयों भूपेंद्र चंद व सुरेश चंद को गिरफ्तार किया है। प्रभारी थानाध्यक्ष एसआई जसवीर सिंह ने कहा दोनों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *