छात्र का मोबाइल लूटने में दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

देहरादून छात्र को धक्का देकर उसका मोबाइल फोन और 700 रुपये नगदी लूटने के दो आरोपी नेहरू कलोनी थाना पुलिस ने चौबीस घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिए। आरोपी आदतन अपराधी हैं। दोनों पूर्व में अपराधिक वारदातों में जेल जा चुके हैं। आदित्य गैरोला निवासी अजबपुर खुर्द मंगलवार शाम गणेश विहार कुकरेजा कुंज के पास से गुजर रहा था। वह दसवीं कक्षा में पढ़ता है। आरोप है कि तभी पीटे से दो लड़के आए। उसे धक्का देकर नीचे गिराया। इसके बाद पीड़ित का मोबाइल फोन और पर्स लूट ले गए। पर्स में 1500 रुपये नगदी थी। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि लूट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। लूट के दोनों आरोपी बुधवार सुबह अजबपुर फ्लाईओवर के नीचे से गिरफ्तार किए गए। आरोपियों की पहचान जावेद उर्फ सोनू (24) पुत्र इरफान निवासी अजबपुर कलां और शौकीन (20) पुत्र मोहम्मद रफीक निवासी अजबपुर कलां, नेहरू कलोनी के रूप में हुई। दोनों से लूटा गया मोबाइल फोन, पर्स और 700 रुपये नगदी मिली। एसओ नेहरू कलोनी मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी जावेद के खिलाफ चोरी और नशा तस्करी आदि के चार और शौकीन के खिलाफ दो मुकदमे नेहरू कलोनी थाने में दर्ज हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *