कार से पर्स व नगदी चुराने के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

रुद्रपुर। पुलिस ने कार से नगदी व पर्स चुराने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जबकि उनका मुख्य साथी फरार है। गिरफ्तार युवक 12वीं के छात्र हैं और सितारगंज से पेपर देकर लौट रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बीते शुक्रवार को प्रेमपाल पुत्र मोहन लाल निवासी नगला पंतनगर ने पुलिस को बताया था कि गुरुवार सायं को बाजार में डीडी चौक पर खड़ी कार से उनका सामान चोरी हो गया था। मामले में शिकायत दर्ज करने के बाद बीते शनिवार पुलिस बंडिया के किशनपुर क्षेत्र आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी बाइक को सीज कर दी। आरोपियों ने अपना नाम अर्जुन यादव पुत्र मदनलाल निवासी आदर्श कालोनी बंडिया और दीपक सिंह पुत्र रमेश सिंह निवासी आर्य समाज कॉलोनी किच्छा बताया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अंगूठी, तीन सौ रुपये, पर्स और एक मोबाइल बरामद किया। आरोपियों ने बताया कि वह गुरुवार को सितारगंज से 12वीं के पेपर देकर बाइक से आ रहे थे। इस दौरान उन्हें आवास विकास मोड़ पर उनका दोस्त मिला। डीडी चौक पर उसने कार का दरवाजा खुला देखा तब वह बाइक से उतर कर कार में रखा पर्स, मोबाइल, नगदी चोरी कर लाया। इसके बाद फरार हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *