बंद दुकान से चोरी में दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

देहरादून। बंद दुकान से चोरी में रायपुर थाना पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। थानाध्यक्ष मनमोहन नेगी ने बताया कि रवि कुमार निवासी सुमननगर, धर्मपुर ने तहरीर दी। कहा कि उसकी दुकान से चोर हजारों रुपये की सिगरेट चुरा ले गए हैं। इसे लेकर पीड़ित ने रायपुर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इस दौरान आरोपी चोर दीपक ढौंडियाल (22) निवासी तपोवन ईश्वर विहार और हर्ष धस्माना (18) निवासी डीएल रोड अंबेडकर कलोनी को गिरफ्तार कर पुलिस ने आरोपियों से दुकान से चोरी की गई सिगरेट बरामद की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *