12 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : श्रीनगर पुलिस ने दो लोगों को 12 पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत रविवार रात को अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सर्किल श्रीनगर श्याम दत्त नौटियाल व प्रभारी निरीक्षक हरिओम राज चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम श्रीनगर में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान दो व्यक्ति कार से जाते हुए दिखाई दिए। जिन्हें रोका गया और तलाशी ली गई। आरोपियों के पास से 12 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान आशीष थपलियाल निवासी ग्राम पोखरी, थाना पोखरी, जनपद चमोली हाल निवासी निकट पेट्रोल पम्प कोटद्वार रोड, व सुर्जन सिंह निवासी ग्राम बताणी, पोस्ट कोट बांगर, थाना रुद्रप्रयाग, हाल निवास वाइन शॉप चौबट्टा खिर्सू के रूप में हुई। पुलिस शराब तस्करी के इस्तेमाल कार को भी सीज कर दिया है।
फोटो-04
कैप्शन :- पुलिस की गिरफ्त में शराब तस्करी के आरोपी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *