गोपेश्वर में साइबर ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

चमोली। साइबर ठगी के शिकार अलग-अलग तरीकों से लोगों को झांसा देकर ठगी कर रहे हैं। साइबर ठगी का एक अजीब कारनामों का खुलासा कर पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं। पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने बताया कि भ्यूघ्डार गांव के निवासी संजय सिंह चौहान ने लिखित तहरीर देकर बताया कि उनके पिता ने गूगल के माध्यम से अनलाइन पतंजलि गाय चारा मंगवाने हेतु नम्बर सर्च किया गया। सर्च करने ड़ सुनील गुप्ता पंतजलि मोबाइल नंबर 6290480709 प्रदर्शित हुआ। कल करने पर अलग-अलग किश्तों पर 57 हजार 180 रुपये मांग की गयी। जिसका भुगतान पतंजलि आर्युवेद लिमिटेड पंजाब नेशनल बैंक बहादराबाद हरिद्घार की शाखा के नाम पर किया गया। लेकिन इसके पश्चात भी उनको गाय का चारा नहीं पहुंचाया गया। शिकायत के आधार पर थाना गोविन्दघाट में संजय सिंह चौहान की शिकायत पर मामला पंजीत किया गया। अपराध की गम्भीरता देखते हुये एसपी श्वेता चौबे ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एक संयुक्त टीम गठित की गयी। गठित टीम द्घारा घटना में प्रयुक्त बैंक खातों तथा अभियुक्तों द्घारा शिकायतकर्ता से प्राप्त धनराशि की जानकारी प्राप्त की गयी। साथ ही सर्विलांस सेल व आधुनिक तकनीकों का प्रयोग कर अभियुक्तों की लोकेशन के सम्बन्ध में जानकारी की गयी तो ज्ञात हुआ कि अभियुक्त पटना बिहार में छिपे हुए हैं। जिस पर तत्काल टीम को बिहार रवाना किया गया। पुलिस टीम ने साइबर ठगी के इस मामले में परमानन्द निवासी भगवान गंज बिहार और राजा बाबू निवासी भगवान गंज बिहार से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि यह संगठित गिरोह देशभर में कई लोगों के साथ धोखाधड़ी कर चुके हैं। पुलिस अधीक्षक ने साइबर ठगों को बिहार से गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम की सफलता पर 2500ध्-रुपए के नगद पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की है। अभियुक्तों को बिहार से गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनोद चौरसिया,उपनिरीक्षक संजीव चौहान, कां निखिल त्यागी शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *